Delhi Pollution Updates: दिवाली के बाद 'देश के दिल' पर संकट, AQI बेहद खराब, अब क्या होगा?
Delhi Pollution: दीवाली के बाद दिल्ली की आबोहवा काफी खराब हो गई है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस वक्त दिल्ली गैस चेंबर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 1 नवंबर को सुबह 6 बजे दिल्ली के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता 395 के एक्यूआई के साथ "बहुत खराब" श्रेणी में थी।
जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 388 के ऊपर ही रही है जो कि बेहद ही खराब स्थिति में आती है।

दिल्ली के कई इलाके इस वक्त स्मोग का दंश झेल रहे हैं, राजधानी में इस वक्त दृश्यता भी काफी खराब है। फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है एक-दो दिन बाद यहां पर सुधार होगा।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, - डीपीसीसी पीतम पुरा 359
- पूसा, - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 387
- शादीपुर, -पश्चिमी दिल्ली 3 89
- मुंडका, - भीम नगर 386
- परपड़गंज, -339
- लोधी रोड,-391
- आनंद विहार: 395
- अशोक विहार: 324
- बुराड़ी क्रॉसिंग: 394
- चाँदनी चौक: 336
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
इस वक्त दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरण लागू है लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। सीपीसीबी द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय एक्यूआई के प्रति घंटे अपडेट प्रदान करने वाले समीर ऐप के अनुसार, गुरुवार रात 11 बजे तक हरियाणा के गुरुग्राम में एक्यूआई 322, जींद में 336 और चरखी दादरी में 306 दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications