Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली राहत, GRAP III से हटाए गए प्रतिबंध
Delhi Pollution: वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार देखने के बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज 3 के तहत लगे प्रतिबंधों में फिर से छूट दे दी गई है। हालांकि, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण- I और II के तहत कार्रवाई तेज कर दी है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने जीआरएपी के चरण III ('गंभीर' वायु गुणवत्ता) के तहत कार्रवाई को रद्द कर दिया है। साथ ही, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण- I और II के तहत कार्रवाई तेज कर दी है।

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 374 दर्ज किया गया। आसपास के एनसीआर शहरों में, फरीदाबाद में AQI 188, गुरुग्राम में 278, गाजियाबाद में 260, ग्रेटर नोएडा में 184 और नोएडा में 242 रहा। दो दिन पहले, राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण और कोहरे के कारण GRAP-3 प्रतिबंध लगाए गए थे।
वहीं, अब वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद, CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 प्रतिबंध हटा दिए हैं। इस निर्णय से गैर-आवश्यक निर्माण गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इसके अतिरिक्त, BS-4 या उससे पुराने मानकों को पूरा करने वाले मध्यम आकार के डीजल माल वाहन अब बिना किसी प्रतिबंध के चल सकते हैं। हल्के वाणिज्यिक वाहनों को भी शहर में प्रवेश की अनुमति है।












Click it and Unblock the Notifications