Delhi Pollution: बसों को डायवर्ट करने पर गोपाल राय ने लिखा यूपी सरकार को पत्र, परिवहन मंत्री से की ये मांग
Delhi Pollution News: दिल्ली में शुक्रवार को बारिश के चलते वायु प्रदूषण से राहत मिली है। जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन सिस्टम पर फिलहाल के लिए रोक लगी दी। वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर को चिट्ठी लिखकर बॉर्डर पर आने वाले गैर-नियत वाहनों को डायवर्ट करने की मांग की है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यूपी और हरियाणा के परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली से होकर गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगाने को कहा है। मंत्री राय ने यूपी-हरियाणा के परिवहन मंत्रियों को पत्र लिखकर वाहनों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल से डायवर्ट करने को कहा है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर को चिट्ठी लिख कर कहा कि उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधितों को निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है कि सभी गैर-नियत वाहनों को दिल्ली सीमा से पहले उनके एंट्री प्वाइंट पर पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के माध्यम से डायवर्ट किया जाना चाहिए।
दरअसल, दिल्ली के मंत्रियों ने कई बॉर्डरों का दौरा किया है, जिसके बाद यह मांग उठाई गई है। गुरुवार रात कई कैबिनेट मंत्री दिल्ली के बॉर्डरों एरिया का निरीक्षण करते हुए ट्रकों की जांच की। दिल्ली की संघू, गाजीपुर और गुरुग्राम बॉर्डर पर मंत्रियों ने वाहनों की जांच।
आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रेप-4 के नियम के तहत दिल्ली में BS-3 की पेट्रोल और BS-4 की डीजल गाड़ियों पर बैन है।
फिलहाल ऑड-ईवन सिस्टम पर रोक
वहीं दिल्ली में बारिश होने के चलते वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने 13 नवंबर से लागू होने वाला ऑड-ईवन वाहन सिस्टम पर फिलहाल रोक लगी दी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के AQI में सुधार हुई है, जिसके चलते दिवाली के बाद इस फैसले पर विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications