Delhi Pollution: शनिवार को इस सीजन में सबसे ठंडी रही दिल्ली, AQI पहुंचा 297 , जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश की राजधानी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पल-पल बदलते मौसम और प्रदूषण ने लोगों हैरान परेशान किया हुआ है। शनिवार को इस सीजन में दिल्ली सबसे ठंडी रही , कल यहां पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट की आशंका जताई है, यह 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरा भी देखा गया है तो वहीं प्रदूषण से रविवार को भी राजधानी में कोई निजात नहीं है।

 Delhi Pollution

आज भी दिल्ली में AQI 297 है, जो कि खराब श्रेणी में ही आता है। स्मोग से दिल्ली को प्रदूषण से फिलहाल तो राहत मिलते नहीं दिख रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी लेकिन लोगों को ठंडक का भी एहसास होगा। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

 Delhi Pollution
  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 302 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 315 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 301 AQI
  • परपड़गंज - 323 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 299 AQI

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
 Delhi Pollution

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिससे कि तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में तो 20 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में मौसम शुष्क ही रहने वाला है लेकिन ठंडक बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+