Delhi Air Pollution: दिल्ली में AQI के 'गंभीर' स्तर पर , GRAP-3 लागू, जानिए क्या हुए बदलाव?

Delhi AQI Pollution News: दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब होकर "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गई है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) काफी खराब श्रेणी में हैं।

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: दिल्ली में AQI के 'गंभीर' स्तर पर , GRAP-3 लागू

    भारत के पर्यावरण निगरानीकर्ता, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने इस प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) आज से लागू किया है।

    Delhi Aqi

    प्रतिबंध शुक्रवार सुबह 8 बजे से लागू हो गए। खतरनाक प्रदूषण स्तर के जवाब में, दिल्ली सरकार ने यह भी घोषणा की कि प्राथमिक विद्यालय की कक्षाएं अगले आदेश तक आयोजित नहीं की जाएंगी, हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रह सकती हैं।

    आज से हुए निम्मलिखित बदलाव....

    • आज से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध ।
    • उल्लंघन करने वालों पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
    • सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे स्वच्छ ईंधन पर चलने वाले वाहनों को चलने की अनुमति है।
    • बीएस-VI वाहनों को भी अनुमति है क्योंकि वे पुराने मॉडलों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं।
    • धूल के उत्सर्जन को कम करने के लिए दिल्ली में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों को रोक दिया गया है।
    • पूरे एनसीआर में निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) नियमों का अनुपालन अनिवार्य है।
    • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने भी अपने परिचालन को GRAP-III दिशा-निर्देशों के अनुसार समायोजित किया है।इसमें वायु प्रदूषण में योगदान देने वाली निर्माण गतिविधियों को कम करना शामिल है।

    दिल्ली का AQI 441 पहुंचा

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का AQI 441 था। नोएडा और गुरुग्राम जैसे अन्य इलाकों में भी इसी तरह का स्तर क्रमशः 455 और 444 दर्ज किया गया। दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI गुरुवार को 424 दर्ज किया गया, आनंद विहार, विवेक विहार, वजीरपुर, बवाना सेक्टर 8, एयरपोर्ट टर्मिनल 3, आईटीओ और जहांगीरपुरी जैसे इलाके सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले क्षेत्रों में शामिल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+