Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक, कल से बेहतर या बदतर हुआ आज का AQI?
Delhi AQI Today: दिल्ली की सुबह आज फिर धुंध और ठंड की दोहरी मार लेकर आई। राजधानी जब नींद से जागी तो सड़कों, इमारतों और हवा पर एक भारी-सी स्मॉग की चादर बिछी हुई है। सांस लेना भारी लग रहा है। विजिबिलिटी कम है और हवा में नमी के साथ ज़हरीले कण तैरते महसूस हो रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका था कि उत्तर भारत में तेज़ ठंड और प्रदूषण का मेल आने वाले दिनों में लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 257 दर्ज हुआ, जो 'Poor' श्रेणी में आता है। जबकि कई पॉकेट्स में हालात इससे भी खराब रहे। इसके साथ ही ठंड भी लगातार बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरने की आशंका है। हवा में जहरीले कणों की मात्रा बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

आईटीओ समेत कई इलाकों में खराब हवा
दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में हालात और भी खराब हैं। आईटीओ क्षेत्र में AQI 269 दर्ज किया गया है, जो CPCB के अनुसार 'Poor' श्रेणी में ही आता है। यहां सुबह से ही घना धुंध छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है और सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। आईएमडी ने बताया कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। तापमान में गिरावट से सुबह और देर शाम ठिठुरन और बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य पर बढ़ रहा है असर
प्रदूषण विशेषज्ञों का मानना है कि 'Poor' श्रेणी की हवा खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग सुबह टहलने से बचें, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा और गति बढ़ने पर प्रदूषण में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई खास सुधार की संभावना नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली को ठंड और प्रदूषण के दोहरे दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: धुंध की चपेट में दिल्ली, कई राज्यों में गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन, जानें मौसम अपडेट












Click it and Unblock the Notifications