Delhi AQI: दिल्ली की हवा में जहर बढ़ा, अगले 7 दिन बेहद खतरनाक, विशेषज्ञों ने दी बड़ी चेतावनी
Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। सोमवार, 8 दिसंबर को भी हवा की गुणवत्ता "बेहद खराब" (Very Poor) श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रविवार शाम 4 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 308 रहा।
यानी हवा लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। आइए जानते हैं कितना है आज का AQI और क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स...

AQI 308-हवा खतरनाक स्तर पर
8 दिसंबर का AQI 308 दर्ज किया गया, जो CPCB की श्रेणी के अनुसार 'बेहद खराब' है। AQI मानक इस प्रकार है:
- 0-50: अच्छा
- 51-100: संतोषजनक
- 101-200: मध्यम
- 201-300: खराब
- 301-400: बहुत खराब
- 401-500: गंभीर
इस सर्दी में दिल्ली की हवा पिछले कई दिनों से बेहद जहरीली ही बनी रही है। नवंबर 11 से 13 के बीच लगातार तीन दिन तो "गंभीर" (Severe) AQI भी दर्ज हुआ।
आने वाले सप्ताह में भी 'बेहद खराब' हवा का पूर्वानुमान
केंद्र सरकार की एयर क्वॉलिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS) के मुताबिक, 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक और उसके बाद के छह दिनों तक भी वायु गुणवत्ता "बेहद खराब" श्रेणी में ही रहने का अनुमान है। यानी दिल्ली को फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही।
स्काइमेट वेदर के अनुमान के अनुसार , 10 दिसंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हवा की रफ्तार कभी-कभी बढ़ सकती है, जिससे थोड़ा सुधार होगा, लेकिन इतना नहीं कि प्रदूषण पूरी तरह फैले।
तापमान में उतार-चढ़ाव, जल्द होगी ठंड तेज
रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी का न्यूनतम तापमान बढ़ गया। रविवार, 7 दिसंबर का न्यूनतम तापमान: 8°C (सामान्य से 2 डिग्री कम) शनिवार: 6.8°C और शुक्रवार (सीजन का सबसे कम): 5.6°C आसमान में हल्के बादल छाए रहने से नमी बढ़ी, जिससे रात का तापमान ऊपर रहा।IMD के मुताबिक, सोमवार को न्यूनतम तापमान 9-11°C तक जा सकता है।
11 दिसंबर से फिर बढ़ेगी ठंड
IMD के एक अधिकारी ने बताया-सोमवार, 8 दिसंबर को दिन में 15-20 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार तक तापमान 8-11°C रहेगा। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को यह 6-8°C तक जा सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.7°C दर्ज किया गया, जो शनिवार के लगभग समान रहा।
दिल्ली में 1 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7°C था यह 2011 के बाद दिसंबर की सबसे ठंडी शुरुआत रही। आमतौर पर दिल्ली में दिसंबर का तापमान 5°C से नीचे महीने के दूसरे हिस्से में गिरता है, लेकिन इस बार शुरुआत से ही ठंड तेज है।
दिल्ली में एक तरफ प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर है, दूसरी तरफ तापमान भी लगातार गिर-बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक सप्ताह तक हवा की गुणवत्ता में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं होगा। तेज हवाओं और मौसम में बदलाव का इंतजार रहेगा, तभी स्थिति बेहतर हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications