Delhi-NCR Pollution: धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, हवा का स्तर आज भी 'बेहद खराब'

नई दिल्ली, 30 नवंबर। मंगलवार को भी दिल्ली की आबोहवा में कोई सुधार नहीं हुआ है, आज भी दिल्ली की सुबह घुंध की चादर के साथ हुई। आज भी यहां Air Quality Index काफी खराब है। पुसा दिल्ली में वायु की गुणत्ता 389 दर्ज की गई है जो कि बेहद खराब श्रेणी में आती है। हालांकि वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने कहा है कि आने वाले दो दिनों में स्थिति पहले से सुधर सकती है। लेकिन अभी स्थिति विकट है।

धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, हवा का स्तर आज भी खराब

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: Delhi की हवा हुई 'दमघोंटू', अभी नहीं राहत के आसार | वनइंडिया हिंदी

    सोमवार को इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसमें देश की सर्वोच्च अदालत ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर सिर्फ बातें की जा रही हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि सारे प्रयास बेअसर साबित हो रहे हैं। अगर यही आलम रहा तो कोर्ट को स्पेशल टॉस्क फोर्स तैयार करनी पड़ेगी जो कि प्रदूषण संबंधित निर्देशों को सख्ती से पालन करेगा।

    दिल्ली की सुबह हल्के-हल्के कोहरे के साथ हुई

    बता दें कि आज दिल्ली की सुबह हल्के-हल्के कोहरे के साथ हुई है और तापमान में कमी देखी गई है इसी कारण सबको अभी स्वास्थ्य के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि गिरता तापमान और बढ़ता प्रदूषण कोरोना वायरस के मरीजों का इजाफा कर सकता है।

    सोमवार को प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    • गुरुग्राम में AQI 355
    • लखनऊ का AQI 249
    • फरीदाबाद में AQI 348
    • गाजियाबाद में AQI 358
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 342
    • मुरादाबाद में AQI 331
    • आगरा में AQI 352
    • जयपुर में AQI 279

    खास बातें

    • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
    • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+