Delhi Pollution: दिल्ली में आज भी बाहर निकलने से बचिए, वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब', जानें कितना है AQI
Delhi Pollution: दिल्ली में आज भी बाहर निकलने से बचिए, वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' , जानें कितना है AQI
नई दिल्ली, 27 नंवबर: दिल्ली में वायु प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों के लिए आज शनिवार (27 नवंबर) को भी राहत की खबर नहीं है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 पर है। अगर जरूरत ना हो तो दिल्ली में घर से बाहर ना निकले। अगर निकल रहे हैं तो पूरी सावधानी के साथ निकले। दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में है। हालांकि शुक्रवार (26 नवंबर) को ये "गंभीर" श्रेणी में चली गई थी।

अगले 2 दिनों तक दिल्ली के मौसम में कोई सुधार नहीं
मौसम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में अगले दो दिनों में प्रदूषण में कोई बड़ा सुधार नहीं होने का संकेत देती है। शांत हवाएं, दिन में तापमान तापमान कम और हवा की परिवर्तनशील दिशाओं के कारण स्थानीय प्रदूषकों का संचयन हुआ, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब हो गई।
सफर के अनुसार, एक्यूआई में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन अगले दो दिनों तक स्थानीय सतही हवाओं के थोड़ा बढ़ने की संभावना के बावजूद "बहुत खराब" श्रेणी में ही एक्यूआई रहेगा। 29 नवंबर से तेज हवा की गति के कारण एक्यूआई में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।

जानें क्यों बढ़ रहा है दिल्ली में प्रदूषण
मौसम एक्सपर्ट ने कहा कि हवा की गति कम होने और पारा में गिरावट के कारण रातों-रात हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है, जिससे स्थानीय प्रदूषकों को हवा नहीं मिल सकी। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के केवल 274 मामले थे, जो शहर के कुल PM2.5 में 8% का योगदान करते थे, खराब हवा के लिए स्थानीय प्रदूषण स्रोत जिम्मेदार थे।
Recommended Video

CNG, ई-वाहनों को आज से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा घोषित प्रतिबंध हटने के बाद शनिवार को सीएनजी से चलने वाले और बिजली से चलने वाले परिवहन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, पेट्रोल और डीजल से चलने वाले परिवहन वाहनों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए 3 दिसंबर तक आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों पर रोक लगाते हुए ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications