Video: फ्लाईओवर से कूदकर मरने की ठान चुका था शख्स, तभी दिल्ली पुलिस ने किया ऐसा ‘दिमागी खेल', बदल गई कहानी

Mahipalpur Flyover Incident: दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर पर एक ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कई बार किसी की जान बचाने के लिए सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि धैर्य, समझदारी और सही समय पर लिया गया फैसला भी जरूरी होता है।

दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी सूझबूझ से एक ऐसे युवक को मौत के मुंह से वापस खींच लिया, जो कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दिल्ली पुलिस ने भी अपने अधिकारी के साहस और समझदारी की खुलकर सराहना की है।

Mahipalpur Flyover Incident

दिल्ली के महिपालपुर में आखिर क्या हुआ?

मामला दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर का है। दिल्ली पुलिस की पीसीआर यूनिट को एक इमरजेंसी कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर अधिकारियों ने देखा कि एक युवक फ्लाईओवर की रेलिंग के किनारे खड़ा है और उसके पास एक डफल बैग भी मौजूद है। स्थिति बेहद संवेदनशील थी। जरा सी चूक युवक की जान पर भारी पड़ सकती थी। ऐसे में पुलिस टीम ने जल्दबाजी दिखाने के बजाय समझदारी से काम लेने का फैसला किया।

पटना में NEET छात्रा की आत्महत्या: मौसा का दावा-लड़का कर रहा था परेशान, मौत से पहले दोस्त से कही थी दिल की बात
पटना में NEET छात्रा की आत्महत्या: मौसा का दावा-लड़का कर रहा था परेशान, मौत से पहले दोस्त से कही थी दिल की बात

पानी की बोतल से शुरू हुई बातचीत

मौके पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर अनिल शर्मा ने युवक से बातचीत शुरू की। उन्होंने उसे शांत करने की कोशिश की और पानी की बोतल भी दी। बातचीत के दौरान वह लगातार युवक का भरोसा जीतने और उसे अपना फैसला बदलने के लिए समझाने का प्रयास करते रहे। पुलिस अधिकारी समझ चुके थे कि सीधे पकड़ने की कोशिश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए उन्होंने एक अलग रणनीति अपनाई।

एक फोन कॉल ने बचा ली जान

बातचीत के बीच सब-इंस्पेक्टर अनिल शर्मा ने युवक को अपना मोबाइल फोन देते हुए कहा कि उसके लिए एक कॉल आई है। युवक जैसे ही फोन लेने में व्यस्त हुआ, उसी पल पुलिस अधिकारी ने तेजी से कार्रवाई की। कुछ ही सेकेंड में उन्होंने युवक को पकड़कर सुरक्षित तरफ खींच लिया। इस तरह एक संभावित हादले को टाल दिया गया और युवक की जान बच गई। यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों के लिए भी हैरान करने वाला था।

'पापा ये मुझे मार डालेंगे', हत्या या सुसाइड? मौत से 20 मिनट पहले पलक ने फोन पर क्या कहा? सामने आई कहानी
'पापा ये मुझे मार डालेंगे', हत्या या सुसाइड? मौत से 20 मिनट पहले पलक ने फोन पर क्या कहा? सामने आई कहानी

Delhi Police Video Viral: सोशल मीडिया पर क्यों हो रही तारीफ?

दिल्ली पुलिस ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। वीडियो के साथ पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की सूझबूझ, धैर्य और साहस की प्रशंसा की। पोस्ट में कहा गया कि अनिल शर्मा ने समझदारी, संयम और बहादुरी का परिचय देते हुए एक युवक की जान बचाई। वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोगों ने पुलिस अधिकारी की तारीफ की है।

Netizens Reaction: लोगों ने कहा 'यही है असली हीरो'

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना को दिल्ली पुलिस के मानवीय चेहरे की मिसाल बताया। एक यूजर ने लिखा कि शांत बातचीत, सही समय पर ध्यान भटकाने की रणनीति और तेज कार्रवाई ने एक अनमोल जिंदगी बचा ली।

दूसरे यूजर ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा करना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और अनिल शर्मा ने इसे शानदार तरीके से निभाया। कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी दूसरे की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालना आसान नहीं होता और पुलिस अधिकारी ने असाधारण साहस दिखाया।

सोशल मीडिया पर लोग ये भी लिख रहे हैं कि आत्महत्या जैसे संवेदनशील मामलों में बल प्रयोग से ज्यादा संवाद और भरोसा जरूरी होता है। महिपालपुर फ्लाईओवर की यह घटना दिखाती है कि संकट की स्थिति में धैर्य और मानवीय व्यवहार कितना बड़ा फर्क पैदा कर सकता है। सब-इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की सोच और शांत रवैये ने न केवल एक युवक की जान बचाई, बल्कि पुलिसिंग के उस मानवीय पक्ष को भी सामने रखा, जिसकी अक्सर कम चर्चा होती है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+