Video: बिजी रोड पर कर रहा था स्टंटबाजी, बिगड़ा बैलेंस और बाइक समेत घिसटता चला गया

नई दिल्ली, 4 अगस्त। देश में सड़क हादसों के आंकड़ें डराने वाले हैं। साल 2020 में देश भर से मिले आंकड़ों के मुताबिक 5.82 लाख लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई थी। हर साल लाखों जान गंवाने के बाद भी लोग यातायात नियमों के पालन में ढिलाई बरतते हैं और कई बार तो अतिव्यस्त रास्तों पर खतरनाक स्टंटबाजी करते दिखाई दे जाते हैं। ऐसे ही एक स्टंटबाज का वीडियो दिल्ली पुलिस ने शेयर किया है जो अगल ही पल खतरनाक हादसे का शिकार हो जाता है।

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली पुलिस ने इस खतरनाक स्टंट वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक शख्स व्यस्त सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक ड्राइव कर रहा है। रोड पर काफी गाड़ियां चल रही हैं और शख्स लगातार बाइक की स्पीड बढ़ा रहा है। इस दौरान आगे जाने के लिए खतरनाक तरीके स्टंटबाजी भी करता है। जो आप आगे वीडियो में देख सकते हैं।

स्टंटबाजी के दौरान बिगड़ा बैलैंस

स्टंटबाजी के दौरान बिगड़ा बैलैंस

लेकिन इस स्टंटबाजी के दौरान जो आगे होता है वह आप देखकर सिहर जाएंगे। स्टंटबाजी करते हुए बाइक की स्पीड कुछ ज्यादा ही तेज हो जाती है जिसके चलते बैलेंस बिगड़ता है और बाइक से शख्स का नियंत्रण छूट जाता है। अगले ही पल शख्स और बाइक दोनों सड़क पर बुरी तरह से घिसटने लगते हैं। यह वीडियो उनके पीछे चल रहे कोई शख्स बना रहा होता है।

पुलिस ने बताया आगे क्या हुआ

पुलिस ने बताया आगे क्या हुआ

इसके बाद वीडियो का अगला फ्रेम खुलता है जिसमें एक फोटो फ्रेम रखा हुआ है जिस पर माला चढ़ाई गई है। जो इस संदेश को दिखाता है कि युवक की मौत हो गई। हालांकि इस फ्रेम में किसी की तस्वीर नहीं लगाई है और उसकी जगह लिखा गया है "बाइक स्टंट करता था"। यह वीडियो देखने के बाद अगर आपने देखा होगा तो आपको दूरदर्शन के जमाने के रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सावधानी बरतने के संदेश वाले एक पुराने एड की याद जरूर आ गई होगी।

'जान हित में जारी'

'जान हित में जारी'

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करने के साथ जो कैप्शन दिया है वह भी काफी रोचक है। वीडियो के साथ दिल्ली पुलिस ने लिखा है "रोड पर नहीं चलेगी तुम्हारी मर्जी, ऐसे स्टंट करोगे तो जोड़ने के लिए भी नहीं मिलेगा कोई दर्जी।" वीडियो के आखिरी फ्रेम में लिखा हुआ है "जान हित में जारी"

इस वीडियो के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने स्टंटबाजी को लेकर एक जागरूकता कायम करने की कोशिश की है कि युवा स्टंटबाजी से दूर रहे। यह बहुत खतरनाक है और आपकी जान भी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+