घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को हुआ शक, कंप्लेन पर Delhi Police ने बरामद किए मां-बेटी के शव
Delhi Police को शाहदरा इलाके में दो डेड बॉडी बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया है कि मां-बेटी के शव बरामद होने के मामले में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। जांच जारी है।

Delhi Police देर रात मिली कंप्लेन के बाद कृष्णानगर इलाके में पहुंची। डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने बताया, कृष्णा नगर के निवासियों का फोन आया कि ई-ब्लॉक के एक घर से दुर्गंध आ रही है। हम मौके पर पहुंचे और 2 शव मिले।
दो शवों को बरामद होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया, मृतकों की पहचान 65 वर्षीय राजरानी और उनकी 36 वर्षीय बेटी गिन्नी के रूप में हुई है। घर में जबरन प्रवेश के कोई संकेत नहीं हैं।
Delhi | We received a call from the residents of Krishna Nagar that, a foul smell is coming from a house in E-block. We reached the spot and found 2 bodies. The deceased have been identified as 65-year-old Rajrani and her 36-year-old daughter Ginni. There are no signs of forced… pic.twitter.com/hQAvF0p178
— ANI (@ANI) May 31, 2023
पुलिस ने बताया, मां और बेटी अपार्टमेंट में अपने फ्लैट के अंदर मृत पाई गईं। फ्लैट से दुर्गंध आने पर बुधवार रात करीब आठ बजे पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंचे डीसीपी रोहित मीणा ने कहा, कृष्णा नगर ई ब्लॉक में पहली मंजिल के फ्लैट से दोनों बॉडी बरामद की गई है।
Recommended Video
उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मृतकों को जानने वाला कोई तीसरा व्यक्ति अपार्टमेंट के अंदर रहा होगा। शाहदरा पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जिस घर में लाशें मिलीं, उसमें दो लॉकिंग सिस्टम थे।
फ्लैट में पहला ताला मुख्य प्रवेश द्वार पर और दूसरा मुख्य द्वार पर लगा है। इस केवल चाबी रखने वाला शख्स ही खोला सकता था। डीसीपी ने कहा, फ्लैट में तफ्तीश के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। दिल्ली पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications