किसानों के प्रदर्शन से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी, बंद रहेंगे ये रास्ते

दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए 13 फरवरी के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। दरअसल किसान 13 फरवरी को दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन करने वाले हैं। पुलिस के अनुसार संघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) में डायवर्जन रहेगा। इसको लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी की गई है।

एडवायजरी में कहा गया है कि ट्रैफिक पाबंदियां सिंघु बॉर्डर पर 12 फरवरी से लागू हो जाएंगी, यहां कॉमर्शियल वाहनों के आने पर 12 फरवरी से पाबंदी होगी, जकि 13 फरवरी से हर तरह की गाड़ियों पर यहां आने पर प्रतिबंध होगा।

traffic

दिल्ली की ओर से गाजियाबाद जाने वाले ट्रैफिक को गाजीपुर बॉर्डर से पुश्ता रोड की ओर अक्षरधाम मंदिर या पटपड़गंज रोड से होते हुए या फ रचौधरी चरन सिंह मार्ग आईएसबीटी आनंद विहार होते हुए महाराजपुर या अप्सरा बॉर्ड से यूपी गाजियाबाद की ओर जाया जा सकता है। वहीं टीकरी बॉर्डर पर भी डावयर्जन होगा।

जो भारी कॉमर्शियल वाहन बहादुरगढ़, रोहतक आदि से रोहतक रोड की ओर जाते हैं उन्हें नजफगढ़ नांगलोई रोड़ से नांगलोई चौक की ओर से हरियाणा में नजफगढ़ बॉर्डर से होते हुए जाना होगा।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे, उन्होंने यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए जीटी करनाल रोड पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सिंघु बॉर्डर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसानों के दिल्ली चलो अभियान के के पहले झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा कि आईटीबीपी और बीएसएफ की दो कंपनियां बाहर से आई हैं, एक और टीम आने वाली है। कुल 11 कंपनियों को यहां तैनात किया गया है। हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। हम दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने निषेधाज्ञा को लागू कर दिया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली, बस, ट्रक, भारी वाहनों की उत्तर प्रदेश से दिल्ली में आने पर रोक लगा दी है।

इस आदेश को 11 मार्च तक के लिए लागू किया गया। आदेश के अनुसार कोई भी प्रदर्शनकारी हथियार नहीं रख सकता है, उनके पास तलवार, तीर, भाला, डंडे आदि नहीं हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि हमे जानकारी मिली है कि किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली में प्रदर्शन का फैसला लिया है। किसान एमएसपी को लेकर अपनी मांग के लिए प्रदर्शन करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+