दिल्ली में कूड़े की साइट पर वॉल ग्रेनेड! एक फोन कॉल के बाद बढ़ी धड़कनें, जानिए पुलिस ने क्या कहा
नई दिल्ली में गारबेज की पहाड़गंज साइट पर विस्फोटक की मौजदगी सूचना मिलते लिए पुलिस ने त्वरिक एक्शन लिया। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध व्यवस्तुएं मिली। पुलिस ने सर्च अभियान पूरा होने के बाद कहा कि कूड़े के ढेर से जो विस्फोटक मिले हैं, उनसे किसी भी तरह का खतरा नहीं है।
राजधानी दिल्ली में शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पहाड़गंज की ओर कूड़े वाले क्षेत्र में कुछ संदिग्ध वस्तुएं पाई गईं। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पहाड़गंज साइड में कूड़े के ढेर में कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। बीडीएस द्वारा इसकी जांच की गई, इस दौरान कोई विस्फोटक नहीं पाया गया।

पुलिस ने अपने बयान में कहा, "जो ग्रेनेड मिला है वह आर्मी ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाला वॉल ग्रेनेड है, जिसमें पटाखा बारूद डालकर ट्रेनिंग में इस्तेमाल किया जाता है, इसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है जो जीवन या संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकती है। कोई दहशत जैसा माहौल नहीं है, मौके पर सभी एसओपी का पालन किया जा रहा है. आगे एनएसजी आकर इसे अपने कब्जे में ले लेगी।
पुलिस ने बताया कि कूड़े की साइस पर जो ग्रिनेड मिला है, उससे कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने कहा, " इस हतियार कोआर्मी ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाला वॉल ग्रेनेड है, जिसमें पटाखा बारूद डालकर ट्रेनिंग में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है जो जीवन या संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकती है। कोई दहशत जैसा माहौल नहीं है, मौके पर सभी एसओपी का पालन किया जा रहा है। आगे एनएसजी आकर इसे अपने कब्जे में ले लेगी।"












Click it and Unblock the Notifications