किसान नेता राकेश टिकैत दिल्ली पुलिस की हिरासत में, जंतर-मंतर जा रहे थे प्रदर्शन करने

नई दिल्ली, अगस्त 21। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रविवार को राकेश टिकैत देश में बेरोजगारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर जा रहे थे, जब वो गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हो रहे थे तो उसी वक्त दिल्ली पुलिस ने उनके काफिल को रोक दिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक बड़े अधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गई है।

Recommended Video

    Rakesh Tikait को जंतर मंतर Mahapanchayat से पहले Delhi Police ने पकड़ा | वनइंडिया हिंदी | *News
    Rakesh Tikait

    मधु विहार थाने ले जाए गए राकेश टिकैत

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम राकेश टिकैत को मधु विहार पुलिस स्टेशन ले गई है, जहां पुलिस ने उनसे बात की और उनसे वापस लौटने का अनुरोध किया। वहीं राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन्हें दिल्ली में दाखिल होने नहीं दे रही है।

    टिकैत ने हिरासत में लिए जाने के बाद किया ट्वीट

    दिल्ली पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राकेश टिकैत ने एक ट्वीट कर कहा है, "सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को दबाना चाह रही है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लाएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा, न रुकेगा, न थकेगा और न झुकेगा।"

    राकेश टिकैत को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली पुलिस की निंदा की है। गोपाल राय ने एक ट्वीट में कहा है, "किसान नेता राकेश टिकैत बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन उन्हें बॉर्डर पर ही पुलिस ने रोक लिया, यह बहुत गलत है।" आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य किसान समूह सोमवार को जंतर मंतर पर एक 'महापंचायत' का आयोजन कर रहे हैं और वे बाहरी जिले के अधिकार क्षेत्र से गुजरेंगे, जिसमें गाजियाबाद में गाजीपुर सीमा शामिल है।

    इस संबंध में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बाहरी जिले के टिकरी बॉर्डर पर, प्रमुख चौराहों, रेलवे ट्रैक और मेट्रो स्टेशन के साथ स्थानीय पुलिस और बाहरी बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+