दिल्ली: भलस्वा इलाके में चेकपोस्ट पर बाइकसवार लड़कों ने कांस्टेबल पर चलाई गोली, आरोपियों की तलाश जारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिसवालों पर अपराधियों के द्वारा गोलीबारी के मामले भी सामने आने लगे हैं। ताजा मामला आउटर दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके का है, जहां, तीन अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल हुए सिपारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Delhi police

चैकिंग के लिए रोका तो, भगा ली बाइक

पूरी घटना जेजे कॉलोनी की है। यहां एक चेक पोस्ट पर कांस्टेबल संदीप की तैनाती थी। संदीप ने तीन बाइकसवार लोगों को चैकिंग के लिए रोका, लेकिन तीनों लड़कों ने बाइक नहीं रोकी और वहां से भागने की कोशिश की। तभी संदीप ने बाइक से उनकी पीछा करना शुरू किया। इस दौरान बाइकसवार लड़कों ने संदीप पर गोली चला दी। इसके बाद तीनों बाइक को छोड़कर फरार हो गए।

संदिग्धों की तलाश कर रही है पुलिस

कांस्टेबल संदीप को शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपियों की बाइक चोरी की पाई गई है। पुलिस ने आसपास के इलाके में संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को खोज रही है। पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+