Kanjhawala Accident: दिल्ली पुलिस आयुक्त बोले- कार्रवाई से कायम करेंगे मिसाल, दोषियों को दिलाएंगे सख्त सजा
कंझावला हादसे में दिल्ली पुलिस का पहला रिएक्शन आया है। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दोषियों को सख्त से सजा दिलाने की बात कही है।

Kanjhawala Accident Case: दिल्ली में नए साल पर दिल दहला देने वाली एक घटना में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में कार से घसीटने पर युवती की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया। मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का पहला रिएक्शन आया है। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा है कि नागरिकों को मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। जिससे कि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।
Recommended Video

दिल्ली के कंझावला हादसे में मृतक की मां ने दावा किया है कि उसकी लड़की की हत्या की गई। बेटी की मौत के बाद पीड़िता ने पुलिस प्रशासन की मामले को लेकर कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे। आरोप लगाया था कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों के साथ पुलिस कुछ नहीं कर रही है। वहीं दिल्ली पुलिस के दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की भरोसा दिलाया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मामले में गिफ्तार आरोपियों को सोमावार को कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया। हालांकि पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मांगी थी। कथित रुप से ये सामने आया कि कार से करीब 5 किलोमीटर तक लड़की को घसीटा गया। एक सीससीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घटना वाली कार एक कट से यू-टर्न लेती है। उस वक्त वहां एक कुत्ता कार के पीछे भागता है। माना जा रहा है कि कुत्ते के भनक लग गई थी। हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। वहीं लड़की की मौत को लेकर कई सवाल हैं। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications