संसद भवन के आसपास खुली जीप में घूम रहे तीन किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में, तीन घंटे की पूछताछ

नई दिल्ली, जून 1। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को संसद भवन के पास से तीन किसानों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों किसान लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, इसीलिए पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया है कि ये तीनों खुली जीप में वायुसेना भवन के आसपास घूम रहे थे। पुलिस ने इन्हें उस वक्त हिरासत में लिया, जब ये संसद भवन की तरफ बढ़ रहे थे। पुलिस ने इन तीनों पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का चार्ज लगाया है।

Recommended Video

    Kisan Andolan: Parliament House के पास खुली जीप में घूम रहे तीन Farmers गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    Parliament

    तीन घंटे की पूछताछ के बाद किया रिहा

    जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है। इन किसानों ने कथित तौर पर किसान संघ का झंडा भी हाथ में लिया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों किसानों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है।

    सुरक्षा में बड़ी चूक!

    किसानों से पूछताछ को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि तीनों को संसद के पास हिरासत में लिया गया था, जो कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। आपको बता दें कि इन किसानों का संसद भवन के करीब तक पहुंच जाना सुरक्षा में भी एक बड़ी चूक माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो तीनों किसान सिंघू बॉर्डर की तरफ जा रहे थे।

    जून में फिर बड़ा होगा किसान आंदोलन

    आपको बता दें कि पिछले 6 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जून में अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चो की ओर से कहा गया है कि किसान पांच जून को बीजेपी सांसदों और विधायकों के कार्यालयों के सामने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। आपको बता दें कि पिछले साल 5 जून को ही नए कृषि कानूनों को लागू किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+