दिल्ली में 'लव-कुश रामलीला' पर कोरोना-गाइडलाइंस के उल्लंघन का केस दर्ज, आयोजकों को चेतावनी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नवरात्रि के दिनों हो रहे रामलीला के आयोजनों में दर्शक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि, पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। सरकार के सभी आयोजकों को निर्देश हैं कि, कोरोना वाले मानदंडों का पालन करते हुए ही भीड़-भाड़ वाले आयोजन हैं। इसी तरह के उल्लंघन में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के लव कुश रामलीला के आयोजक पर केस दर्ज किया है। डीसीपी उत्तर सागर सिंह कलसी ने बताया कि, आरोपितों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, कार्यक्रम के आयोजक ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि सभी मानदंडों का पालन किया जाएगा।

Recommended Video

कलाकारों ने बताया- इस बार क्या खास?
दिल्ली की लव-कुश रामलीला में इस बार क्या खास हो रहा है, इस बारे में 'राम' और 'लक्ष्मण' बनने वाले कलाकारों ने जानकारी दी। रामलीला में राम और लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले गगन मलिक और मोहित त्यागी ने कहा कि, इस बार कोरोना महामारी का खतरा पहले जितना नहीं है। उन्होंने कहा कि, अब वैक्सीनेशन भी तेजी से हो रहा है। हम इस बार बहुत अच्छा परफोरम करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, आयोजकों की ओर से इस बार काफी तैयारियां की गई हैं।
कलाकारों की टीम से जुड़े एक सदस्य ने कहा कि, 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही दिल्ली में हमारी लव-कुश रामलीला की भी शुरुआत हो गई है। हम देख रहे हैं कि, इस बार की रामलीला काफी हाईटेक है, मगर कोरोना वाले सभी मानदंडों को ध्यान में रखते हुए परफोरम करना किसी चुनौती से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications