दिल्ली में अब तक के सबसे बड़े फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 अगस्त: दिल्ली में फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की आईजीआई यूनिट ने जाली पासपोर्ट और वीजा रैकेट के गिरोह के पांच लोगों को अरेस्ट किया है। इस गिरोह के पास से पुलिस को से 325 फर्जी पासपोर्ट, 175 फर्जी वीजा और अन्य संबंधित चीजें बरामद हुई हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड बताए जा रहे जाकिर को भी गिरफ्तार कर किया गया है।

 Delhi Police busted one of the biggest international fake passport visa rackets

दिल्ली पुलिस की IGI यूनिट की डीसीपी तनु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चीनी,ऑस्ट्रेलिया,अमेरिकी और अन्य देशों के वीजा सहित 325 फर्जी पासपोर्ट और 175 से अधिक फर्जी वीजा बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान 1200 से अधिक रबर स्टैंप, 77 बायो पेज, 12 प्रिंटर, पॉलीमर स्टांप मशीन, अल्ट्रा वायलेट लाइट मशीन भी बरामद की गई।

एक हफ्ते पहले ही फर्जी पासपोर्ट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक एजेंट था तो दूसरा यात्री था। ये लोग जाली पासपोर्ट तैयार करके लोगों को विदेश भेजने का काम करते थे। इन्हीं लोगों के जरिए इस रैकेट का सुराग मिला था। दिल्ली पुलिस की आईजीआई यूनिट फर्जी पासपोर्ट के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस इसे अबतक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय नकली पासपोर्ट और वीजा रैकेट बता रही है। पुलिस के मुताबिक इस रैकेट का मास्टर माइंड जाकिर वेबसीरीज में पैसे इन्वेस्ट करता था। दरअसल बीते जून माह में दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक ऐसे जोड़े को गिरफ्तार किया था जो विदेश भेजने के नाम पर लोगो से ठगी करता था।पुलिस ने प्रवीण और प्रियंका नाम के पति पत्नी से अट्ठारह इंडियन पासपोर्ट, अलग-अलग बैंकों के 11 डेबिट कार्ड और 6 मोबाइल फोन भी मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+