दिल्ली पुलिस को घर से मिले हैंड ग्रेनेड, खालिस्तानी दो संदिग्ध आतंकियों की निशानदेही पर मारी रेड
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी इलाके में छापेमारी कर एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस ने यूएपीए के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद ये छापेमारी की।

Delhi Police Found Hand Grenade: राजधानी दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। जहांगीरपुरी इलाके से पुलिस ने दो संदिग्धों लोगों को गिरफ्तार किया, खालिस्तान समर्थित इन संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी इलाके में छापेमारी कर एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।
दो संदिग्धों से मिले सुराग पर कार्रवाई
भलस्वा डेयरी पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की छापेमारी में एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। यूएपीए के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद छापेमारी की गई। FSL की टीम ने घर से कुछ ब्लड सैंपल लिए, जहां रेड डाली गई थी, वहां पुलिस को मौके पर खून के धब्बे मिले हैं।
पुलिस को मिला था खुफिया इनपुट
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जहांगीरपुरी में कुछ संदिग्धों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद नौशाद और जगजीत को पकड़ा, पूछताछ के बाद इन दोनों की निशानदेही पर घर से हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं जहां पुलिस ने रेड मारी वहां दीवार पर खून के धब्बे भी मिले हैं। जिसकी जांच शुरू हो चुकी है।
दोनों आतंकियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
पुलिस जांच में इसका बात का भी खुलासा हुआ है कि जगजीत विदेश में बैठे खालिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था, उसने नौशाद के साथ मिलकर इसी घर में किसी की हत्या की थी। जिसका पता लगाने के लिए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले के बताया कि जगजीत सिंह खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप दल्ला के संपर्क में था। नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से जुड़ा था और दोहरे हत्याकांड के मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था। दोनों को शुक्रवार को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications