मोना और चांदनी के कारनामे जानकर पुलिस भी हैरान, पलक झपकते ही फोन कर लेती थी स्नैच

दिल्ली। दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने झपटमार लड़की और उसके ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक और स्कूटी से निकलते थे और पीछे बैठी युवती झपटमारी की घटना को अंजाम देती थी। पुलिस की मानें तो इस गैंग में तीन और लड़के हैं जिनके साथ लड़की ऐसे ही बाइक पर बैठकर झपटमारी करती थी।

delhi police arrested Mona and Chandni snatcher

पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाने में एक लड़की ने ई-एफआईआर कराई है। एफआईआर में लड़की ने बताया कि वह बस स्टैंड पर खड़ी हुई थी तभी बाइक पर सवार एक लड़की ने उसका फोन छीन लिया। उस बाइक को एक लड़का चला रहा था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जिसमें से एक स्कूटी पर जा रहे लड़के और लड़की को पीड़ित लड़की ने पहचान लिया। पिकेट चेकिंग के दौरान इन दोनों झपटमारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी लड़की 22 साल की चांदनी है जबकि उसका ब्वायफ्रेंड 18 साल का मोना है। पुलिस ने छीना हुआ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी समेत एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनके पकड़े जाने से झपटमारी के कई मामले सुलझे हैं। उत्तरी दिल्ली की डीसीपी नुपुर प्रसाद के मुताबिक बाइक पर लड़की पीछे इसलिए बैठती थी जिससे पुलिस वाले चेकिंग न करें। उसका फायदा उठाकर यह लड़की गैंग के लड़कों के साथ ताबड़तोड़ वारदात कर रही थी। पुलिस इसकी सभी वारदातों के बारे में पता लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+