दिल्ली में पकड़ा गया ‘गैंडा', बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था अपना शिकार, 100 से ज्यादा वारदातें कीं
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पुलिस ने कुख्यात लुटेरे 'गैंडा' को धर दबोचा है। 'गैंडा' लूट एवं चेन स्नैचिंग की 100 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका था। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने उसे और उसके साथी को रेड मारकर पकड़ा। दोनों के पास से पिस्तौल, कारतूस, बाइक और 6 गोल्ड चेनें बरामद हुईं। वे आमतौर पर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे।

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि अजय उर्फ 'गैंडा' और मोनू पर मकोका के अलावा 100 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाकर इन्हें गिरफ्तार किया। इसके लिए एसीपी ऑपरेशन उमाशंकर की देखरेख में इंस्पेक्टर नरेंद, सब इंस्पेक्टर सन्दीप डबास की टीम बनाई गई थी। पुलिस ने बदमाशों के ठिकाने पर ही रेड मारी। रेड में एक पिस्टल, 3 कारतूस, चोरी की बाइक, 6 गोल्ड चेन बरामद कीं।

मां भी लूटा करती थी
पूछताछ में 'गैंडा' ने बताया कि ये लोग ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं को अपना टारगेट बनाते थे।अपने टारगेट को लोडेड पिस्टल से डराते थे। उसके बाद उनसे लूट की वारदात को अंजाम देते थे। लगातार स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने पर 'गैंडा' के साथ उसके भाई, उसकी माँ, उसकी आंटी और उसके साथी को मकोका के मामले में 6 साल की जेल हुई थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications