कलियुगी बाप ने 2 साल तक किया बेटी से रेप, टॉर्चर से कई बार हुई बेहोश
नाबालिग लड़की के टीचर ने उसकी मां को इस बात की जानकारी दी थी, जिसके बाद उसने गोविंदपुरी थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक कलियुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो साल तक दरिंदगी की। नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी पिता को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की के टीचर ने उसकी मां को इस बात की जानकारी दी थी, जिसके बाद उसने गोविंदपुरी थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी
लड़की ने बताया कि आखिरी बार उसके पिता ने मंगलवार को उसके साथ जबरदस्ती की थी, जब उसकी मां काम से सिलसिले में बाहर थी। आरोपी ने बेटी से रेप किया और उसे इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
ऐसी हैवानियत कि बेहोश हो गई लड़की
लड़की ने बताया कि एक बार उसके पिता ने उसके साथ तब रेप किया जब उसका भाई दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। आरोपी ने उस दिन बेटी को दबोच लिया और कई बार रेप किया दब तक वह बेहोश नहीं हो गई। लड़की ने कहा कि उसके साथ रोजाना टॉर्चर होता था।
मामले की जांच में पता चला कि आरोपी को शराब की लत है। वह एक बार और भी एक बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले में फंस चुका है।












Click it and Unblock the Notifications