दिल्ली: पालम इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव

दिल्ली: पालम इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव

Delhi Palam Four members of family death: दिल्ली के पालम इलाके में अपने घर में सो रहे एक परिवार के चार सदस्यों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खबरों के मुताबिक मृतकों में दो बहनें, उनके पिता और उनकी दादी शामिल हैं। बुधवार को दिल्ली पुलिस को सभी चारों सदस्यों के शव खून से लथपथ मिले हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे के आदी आरोपी ने अपनी बहनों, पिता और दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Delhi Four members of family death

एक महिला फर्श पर पड़ी मिली, वहीं घर के दो सदस्य बाथरूम में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हालांकि हत्या के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में भी ऐसी घटना

इससे पहले पूर्वोत्तर दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मंगलवार को ऐसी ही घटना को देखने को मिली, जब एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दंपति पर भारी कर्ज था और हत्या करने से पहले उनका झगड़ा हुआ था।

रविवार को सुबह करीब 8.10 बजे पुलिस को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एक महिला बेहोश मिली, जिसकी पहचान अर्चना (30) के रूप में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के आरोप में घर में मौजूद अर्चना के पति योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+