चंद मिनटों में लबालब हुआ बेसमेंट,गंदे पानी की वजह कुछ नजर नहीं आ रहा था, बाहर निकले छात्र ने यूं सुनाई दास्तां
Delhi Old Rajendra Nagar coaching centre incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU'S IAS Study Circle के बेसमेंट में शनिवार की रात क्या-क्या हुआ? इस हादसे की पूरी दास्तां UPSC की तैयारी कर रहे एक चश्मदीद छात्र ने बताई है। चश्मदीद छात्र ने जो सच्चाई बताई, वह काफी हैरान करने वाली है।
दरअसल, ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित RAU'S IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अचानक से पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। जिनकी पहचान श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन दल्विन के रूप में हुई है। श्रेया यादव यूपी के अंबेडकर नगर जिले की निवासी हैं, तो तान्या सोनी तेलंगाना की रहने वाली है और निविन दल्विन केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले है।

खबर के मुताबिक, अब इस हादसे में बचे चश्मदीद छात्र के बताया कि महज दो से तीन मिनट के अंदर पूरे बेसमेंट में 10 स 12 फुट तक पानी भर गया था। पानी का बहाव भी बहुत तेज था कि हम सीढ़ियों पर भी नहीं चढ़ पा रहे थे। हमें वहां से निकालने के लिए रस्सियां भी फेंकी गई थीं।
लेकिन, पानी का बहाव बहुत तेज था और पानी गंदा भी था। जिसकी वजह से अंदर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। चश्मदीद छात्र ने बताया कि एक-एक करके बेसमेंट में फेंस छात्रों को निकाला जा रहा था। चश्मदीद ने बताया कि यह पूरा वाक्या शनिवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट का है।
टीवी 9 की खबर के मुताबिक, एक और चश्मदीद विष्णु का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। बच्चे चिल्ला रहे थे और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इंस्टिट्यूट के पीछे की तरफ करीब 12 फीट ऊंची दीवार है लेकिन कोई भी एग्जिट गेट नहीं है जबकि साथ बने दूसरे कोचिंग सेंटर में पीछे की तरफ भी एग्जिट गेट है।
ताकि, अगर कोई हादसा हो तो सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। वहीं, इस घटना पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा, कल शाम करीब 7:10 बजे हमें फोन आया कि करोल बाग इलाके में एक बेसमेंट में कुछ बच्चे फंसे हुए हैं। जब हम मौके पर पहुंचे तो बेसमेंट में पानी भरा हुआ था।
पहले हमने पंप से पानी निकाल ने की कोशिश की तो हमने देखा कि सड़क का पानी वापस बेसमेंट में जा रहा था। जैसे पानी कम हुआ था हमने बेसमेंट का पानी निकाला। फिर बच्चों को बचाया गया। इसमें बहुत समय लगा। बेसमेंट 12 फीट का था और इसलिए बहुत समय लगा। हमने तीन छात्रों के शव निकाले। ये जांच का विषय है।
डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्द्धन ने कहा, "खोज और बचाव अभियान के बाद बेसमेंट से 3 शव बरामद किए गए। उन तीनों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। बीएनएस की धारा 105, 106 (1), 115 (2), 290 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह मामला कोचिंग संस्थान और इमारत के प्रबंधन और उन लोगों के खिलाफ है जो उस जगह के नाले के रखरखाव के लिए जिम्मेदार थे। बताया कि कोचिंग सेंटर मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान अभिषेक गुप्ता और देशपाल सिंह के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications