Delhi News: जल मंत्री आतिशी औचक निरीक्षण, बदहाल सीवर देखकर अधिकारियों को लगाई फटकार
Delhi News: दिल्ली में सीवर शिकायतों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को निरीक्षण की श्रृंखला को जारी रखते हुए जल मंत्री आतिशी ने अशोक विहार के जे.जे. कॉलोनी के विभिन्न हिस्सों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गलियों में सीवर का बहता पानी देख अधिकारियों को फटकार लगाई।

सीवर की बिगड़ी हुई स्थिति देखकर जलमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपना काम करें वर्ना कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। ज्ञात लो कि अशोक विहार के लोगों से लगातार सीवर की शिकायतें मिल रही थी, उसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उसके समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था। ऐसे में जल मंत्री ने खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर जाना कि क्षेत्र में लंबे समय से सीवर की समस्या है।
मंत्री आतिशी ने जनता की शिकायतों पर तुरंत तत्काल लेते हुए जलमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने लापरवाही का कोई स्थान नहीं है। अफसरों को हमेशा जनता के प्रति जबाबदेह होना चाहिए। अगर कोई भी अफसर इसमें लापरवाही दिखाते है,तो अपने खिलाफ कड़े एक्शन के लिए तैयार रहें ,आतिशी ने अधिकारियों को क्षेत्र में सीवर की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें Delhi: केजरीवाल मंत्रीमंडल में एक बार फिर फेरबदल, आतिशी को मिला कानून विभाग का प्रभार












Click it and Unblock the Notifications