Delhi News: रीना गुप्ता ने बनारस की घटना पर पीएम मोदी और स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, जानिए क्या बोलीं आप नेता
Delhi News: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने बनारस की गैंग रेप की घटना को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र बनारस के आईआईटी बीएचयू में भयावह गैंग रेप करने वाले तीनों दरिंदे भाजपा के पदाधिकारी निकले हैं। मोदी जी और स्मृति ईरानी चुप क्यों हैं। आखिर आप कब तक बीजेपी के बलात्कारियों को बचाते रहेंगे।
दो महीने पहले बीएचयू की छात्रा के साथ हुई घटना
आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि आज से दो महीने पहले बनारस में भू की एक छात्रा के साथ भयावह गैंगरेप हुआ। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई। लेकिन कोई गिरफ्तार ही नहीं हुई। इस मामले को लेकर छात्रों ने लंबा आंदोलन किया। अब दो महीने बाद बड़ी मुश्किल से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। वह तीनों लोग भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं। इन तीनों आरोपियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के साथ कई फोटो हैं। पिछले लंबे समय से हम देखते आ रहे हैं कि देश में कहीं भी यौन शोषण की घटना हो या रेप की घटना हो भाजपा शोषण करने वालों के संरक्षण में खड़ी हो जाती है।

कब तक चुप रहेंगे पीएम मोदी और स्मृति ईरानी
उन्होंने कहा कि अधिकतर शोषण करने वाले खुद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी होते हैं। चाहे अंकिता भंडारी का केस हो, कठुआ का केस हो, उन्नाव केस हो, बृजभूषण शरण सिंह का केस या पिछले साल न्यू ईयर ईव पर अंजलि का कैस हो। पीएम मोदी कहते हैं कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। लेकिन उनके मुंह से ऐसी घटनाओं पर निंदा का एक शब्द भी नहीं निकलता है। उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा यह जो हो रहा है। वह गलत हो रहा है। आखिर कब तक पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुप रहेंगे और देश में इस तरह महिलाओं के साथ बलात्कार होता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications