Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi News: दिल्ली में बंद होगी लाडली योजना, CM रेखा गुप्ता का ऐलान- 'लखपति बिटिया स्कीम करेंगे शुरू'

Delhi News: दिल्ली में लगभग दो दशक से चल रही लाडली योजना बंद होने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राजधानी में चल रही लाडली योजना 31 मार्च से बंद कर दी जाएगी। इसकी जगह 1 अप्रैल से नई योजना 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले हरेक परिवार की दो बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ा दिया गया है। पहले जहां बेटियों को कुल 36,000 रुपये मिलते थे। अब इसे बढ़ाकर 56,000 रुपये कर दिया गया है। इससे बेटियों का बेहतर भविष्य बनेगा।

Delhi News

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने दी योजना की जानकारी

इसके साथ ही ग्रेजुएशन पूरा करने पर बेटियों को कम से कम 1 लाख रुपये की मैच्योरिटी राशि दी जाएगी। इससे वे उच्च शिक्षा, कौशल विकास या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस श्रेणी में आने वाली दिल्ली की हर बेटी को योजना का लाभ मिले।

Lakhpati Bitiya Yojana की ये होंगी शर्तें

- योजना के साथ कुछ शर्तें भी लागू की जाएंगी। इसका पालन करने की स्थिति में ही लाभार्थियों को सारे लाभ मिलेंगे।

- उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर माता-पिता 18 साल से पहले बेटी की शादी कर देते हैं, तो उस बेटी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

- इस योजना का लाभार्थी होने के लिए दिल्ली का नागरिक होना जरूरी है।

CM Rekha Gupta ने गिनाए योजना के फायदे

सरकार का मानना है कि यह कदम बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग को योजना का खाका तैयार करने और आवेदन प्रक्रिया सरल रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नई योजना को लेकर अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहल दिल्ली की बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+