PM मोदी ने कहा आयुष्मान योजना दिल्ली के हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक क्रांतिकारी कदम, जानिए कैसे करें अप्लाई
Delhi News: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए गुड न्यूज है क्योंकि प्रदेश के लोगों को अब आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। दिल्ली आधिकारिक तौर पर इस योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। आइए जानते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें...
Ayushman Bharat Scheme दिल्ली में लागू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार(11अप्रैल) को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) को दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित एक 'क्रांतिकारी कदम' कहा हैं।

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- दिल्ली के हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक क्रांतिकारी कदम! डबल इंजन सरकार का यह मिशन यहां के मेरे लाखों भाई-बहनों के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है। मुझे बहुत खुशी है कि दिल्लीवासी भी अब आयुष्मान योजना के तहत अपना इलाज करा पाएंगे।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा है। पधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'स्वस्थ भारत, समर्थ भारत' के संकल्प को साकार करते हुए, दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) को लागू किया है और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड के वितरण की शुरुआत की है। यह कदम #ViksitDelhi की दिशा में एक ठोस प्रयास है।
आयुष्मान कार्ड के तहत पात्र पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
आयुष्मान कार्ड के तहत पात्र पात्र परिवारों को अब 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है। इसमें 5 लाख रुपये का योगदान केंद्र सरकार और 5 लाख रुपये का योगदान दिल्ली सरकार द्वारा किया जाएगा। आयुषमान योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र पात्रता का होना आवश्यक है।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (अनिवार्य)
- राशन कार्ड (यदि है)
- मोबाइल नंबर
- परिवार के सदस्यों की फोटो (या पहचान पत्र)
- वोटर ID / अन्य पहचान पत्र
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं-
https://ayushmanup.in/ या https://setu.pmjay.gov.in/setu/
- आयुष्मान एप' डाउनलोड करें या वेबसाइट पर 'लॉगिन' करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें (जो आधार से लिंक हो)।
- OTP डालकर वेरीफाई करें।
- "Am I Eligible" सेक्शन में जाएं।
- राज्य चुनें, फिर मोबाइल या राशन कार्ड नंबर से पात्रता चेक करें।
- पात्रता मिलने के बाद आधार नंबर डालें।
- OTP से e-KYC वेरीफाई करें।
- नाम, पता, परिवार की जानकारी भरें।
- सही दस्तावेज़ अपलोड करें (अगर मांगे जाएं)।
- सबमिट करने के बाद, आपका आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा।
इसे कोर्ड को आप वेबसाइट या 'आयुष्मान भारत ऐप' से डाउनलोड कर सकते हैं। इस कार्ड के लिए कोई चार्ज नहीं है। यह कार्ड PDF या डिजिटल फॉर्म में सेव करें, और इलाज के समय दिखाएं। इस कार्ड के लिए कोई चार्ज नहीं है। केंद्र सरकार की योजना 'प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन' (PM-ABHIM) लागू होने जा रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत जहां प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी, वहीं PM-ABHIM से सरकारी अस्पतालों में भी इलाज के लिए तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी।
महत्वपूर्ण सुझाव:
- आयुष्मान कार्ड पूरी तरह से मुफ्त है; इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
- यदि आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप आयुष्मान भारत ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
- किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल आधिकारिक केंद्रों या वेबसाइटों का ही उपयोग करें।
अस्पताल से आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
- नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल या CSC केंद्र पर जाएं
- अपने क्षेत्र में स्थित सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र केंद्र होते हैं।
- आप इन केंद्रों पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
- उनसे कहें कि आपको "आयुष्मान गोल्डन कार्ड" बनवाना है।
- आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications