दिल्ली: इंटर्नशिप कर रही MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, डायरी से पुलिस को बरामद हुआ सुसाइड नोट

दिल्ली: इंटर्नशिप कर रही MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, डायरी से पुलिस को बरामद हुआ सुसाइड नोट

दिल्ली, 01 सितंबर: राजधानी दिल्ली में एमबीबीएस की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना मिलते ही गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को डायरी से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस के डिप्रेशन की दवा के 2 खाली स्ट्रिप भी मिले है।

Delhi news: final year MBBS student extreme step

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस की मानें तो छात्रा सफदरजंग अस्पताल इंटर्नशिप कर रही थी और एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को तड़के साढ़े तीन बजे हम सूचना मिली की सफदरजंग अस्पताल के एमबीबीएस गर्ल्स हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही सफदरजंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रा का शव गर्ल्स हॉस्टल में दुपट्टे से पंखे पर लटका हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमरा अंदर से बंद था और मृतक के दोस्तों द्वारा उसे जबरदस्ती खोला गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा दिल्ली की रहने वाली थी और वर्तमान में सफदरजंग अस्पताल में अप्रैल 2022 से इंटर्नशिप कर रही थी।

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को डायरी से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस के डिप्रेशन की दवा के 2 खाली स्ट्रिप भी मिले है। पुलिस ने मृतक छात्रा के दोस्तों और जानने वालों के बयान दर्ज किए हैं। मृतका के परिजन भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+