Delhi News: दिल्ली सरकार ने दिवंगत सफाई कर्मचारी के बेटे को दी सरकारी नौकरी, मेयर ने ट्वीट कर बताई वजह

Delhi News: दिल्ली की डॉ. मेयर शैली ओबेरॉय ने ट्वीट कर नगर निगम की दिवंगत सफाई कर्मचारी के बेटे को नौकरी दिए जाने की जानकारी दी है। मेयर शैली ओबेरॉय ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी इंद्र कुमार की ड्यूटी के दौरान एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। किसी भी तरह की भरपाई हो पाना संभव नहीं है। सोनीपत जाकर उनके परिवार से मुलाकात की गई। वहीं दिवंगत इंद्र कुमार के बेटे रविंद्र को पक्की नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया है। इसके साथ ही उनके परिवार को आर्थिक सहायता का एक चेक भी सौंपा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार इसी तरह से कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी।

परिजनों से की मुलाकात

मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने इस पोस्ट के साथ दिवंगत कर्मचारियों के परिवार की कुछ तस्वीरें भी साझा की है। जिसमें वह उनसे बात करती हुई नजर आ रही है। इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से कई कोरोना योद्धाओं के परिवार को एक करोड़ रुपए के चेक सौंपे थे।

shaili obroy

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+