Delhi News: इंदरपुरी में बेड बॉक्स के अंदर नाबालिग लड़के का मिला शव, बच्चे की मां ने सुनाई आपबीती

Delhi News: दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। सनसनी वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बेड बॉक्स के अंदर एक नाबालिग लड़का मृत पाया गया। मृत बच्चे की मां ने कहा कि मैं अपने ऑफिस से लौट रही थी, तब मुझे मेरे बच्चे के डांस टीचर का फोन आया।

जब मैं घर पहुंची, मुझे एहसास हुआ कि चीजें गड़बड़ हो गई थीं। हम उसे नजदीकी क्लिनिक में ले गए, लेकिन उसे इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। जब हम उसे इमरजेंसी में ले गए, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। मां ने बच्चे की मौत के पीछे एक महिला का हाथ होने का आरोप लगाया है।

इंदरपुरी में बेड बॉक्स के अंदर नाबालिग लड़के का मिला शव

दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि गुरुवार देर शाम 11 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव घर के बेड बॉक्स में मिला। जांच में पता चला कि वारदात के समय बच्चा घर में अकेला था। उसके माता-पिता ऑफिस गए हुए थे। बच्चे के पिता का अपनी महिला मित्र से झगड़ा हुआ था। बच्चे की मां ने उस महिला पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मां के यान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। मृत बच्चे की पहचान दिव्यांश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बच्चे के गर्दन पर गला घोटे जाने का निशान है।बच्चे की मां ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जब वह गुरुवार देर शाम ऑफिस से घर पहुंची, तो घर में बेटा दिव्यांश नहीं था। उन्हें लगा कि वह डांस क्लास गया होगा। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसने तलाश शुरू की। डांस क्लास में पूछे जाने पर पता चला कि उसका बेटा नहीं आया है। उसके बाद उन्होंने अपने पति को जानकारी दी।

मां ने घर में एक बार फिर बेटे की तलाश शुरू की। इस दौरान उसने बेड का एक हिस्सा उठा हुआ देखा। उसे खोलने पर दिव्यांश बॉक्स में अचेत अवस्था में मिला। वह पड़ोसियों की मदद से बच्चे को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में EV खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, फिर से ले सकेंगे सब्सिडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+