Sanjay Singh Update: तिहाड़ से AAP सांसद संजय सिंह आज आएंगे बाहर, इन बातों का सख्ती से करना होगा पालन

तिहाड़ जेल से आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई का रास्ता लगभग साफ हो गई है। ट्रायल कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) ने जमानत की शर्तों को स्पष्ट कर दिया है। करीब 4 शर्तों पर संजय सिंह की रिहाई तय हुई है। कोर्ट का आदेश अब तिहाड़ जेल पहुंचेगा। शाम तक संजय सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे।

उधर, संजय सिंह को आईएलबीएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सीधे अस्पताल से जेल भेज दिया गया है। आइए जानते हैं किन 4 शर्तों पर हुई रिहाई?

Sanjay Singh Update

आप सांसद संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया कि ट्रायल कोर्ट ने जमानत की शर्तों को स्पष्ट कर दिया है। जिसमें पहली शर्त 2 लाख रुपये की जमानत, दूसरी शर्त पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना, तीसरी शर्त है कि वह इस मामले में अपनी भूमिका के बारे में नहीं बोलेंगे। वहीं, चौथी शर्त, अगर वह दिल्ली से बाहर यात्रा कर रहे हैं, तो उन्हें जांच अधिकारी के साथ अपना कार्यक्रम साझा करना होगा। इन शर्तों के तहत संजय सिंह की रिहाई तय की गई है।

किस बैरक में संजय सिंह?
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तिहाड़ जेल की बैरक संख्या 5 में रखा गया है। अभी तक जेल प्रशासन के हाथ रिहाई के कोर्ट के आदेश नहीं लगे हैं। शाम तक संजय सिंह की रिहाई हो सकती है। उनके स्वागत के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं का हुजूम जुट गया है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+