CM विजय के बर्थडे सेलिब्रेशन से त्रिशा ने शेयर की कैंडिड फोटो, कैप्शन ने जीता लोगों का दिल!
Trisha Krishnan CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फिल्म जगत के लोकप्रिय चेहरे रहे विजय ने 22 जून को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके समर्थकों, राजनीतिक सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि सबसे ज्यादा इंतजार अभिनेत्री त्रिशा के सोशल मीडिया पोस्ट का था। जन्मदिन के एक दिन बाद आखिरकार त्रिशा ने विजय के लिए एक खास संदेश शेयर किया।
इस पोस्ट ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को हवा दे दी। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और फैंस तस्वीर के साथ लिखे गए संदेश के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगातार लगती रही हैं।

त्रिशा ने शेयर की जन्मदिन की तस्वीर
मंगलवार को त्रिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विजय के जन्मदिन समारोह की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में विजय के सामने कई केक रखे हुए दिखाई दे रहे हैं और वह उन्हें काटने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, त्रिशा मुस्कुराते हुए उनकी ओर देखती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: सदन में दिखा CM विजय का फिल्मी अंदाज, थलापति के सिग्नेचर जेस्चर से तिलमिलाई विपक्ष, भड़के उदयनिधि ने क्या कहा?
तस्वीर के साथ त्रिशा ने लिखा, "उस शख्स के लिए जो सब कुछ मायने रखता है। हैप्पी बर्थडे।" इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और ईविल आई इमोजी भी लगाए। पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।

रिश्ते की अफवाहों पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
पिछले काफी समय से विजय और त्रिशा को लेकर व्यक्तिगत रिश्ते की चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इन खबरों पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने हमेशा इस विषय पर चुप्पी बनाए रखी है। इन चर्चाओं को उस समय और बल मिला था जब 10 मई को विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में त्रिशा मौजूद नजर आई थीं। उस दौरान भी सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं।
चेन्नई की शादी में साथ दिखे थे दोनों
इस साल की शुरुआत में विजय और त्रिशा चेन्नई में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन में भी नजर आए थे। खास बात यह रही कि दोनों ने क्रीम और गोल्ड रंग के मिलते-जुलते कपड़े पहन रखे थे। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया था और लोगों ने इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए थे।
ये भी पढ़ें: CM Vijay ने हिंदू मां और मंदिर पर कही ऐसी बात, Video ने मचाया हंगामा, बोले- ईसाई हूं, चर्च में सुकून मिलता है












Click it and Unblock the Notifications