Delhi News: सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-'बीजेपी ने हमारे नेताओं को तोड़ने की कोशिश की'
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आप के नेताओं को तोड़ने का जोरदार हमला किया है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी आप के नेताओं को तोड़ने का काम कर रही है। लेकिन भाजपा अपने मकसद में सफल नहीं हो पा रही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भाजपा पर यह हमला किया है। उधर, तेलंगाना में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर वार किए हैं।
पार्टी के स्थापना दिवस पर लगाए भाजपा पर आरोप
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 26 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि आज तक हमारा एक भी विधायक ना बिका और ना टूटा। इनके परिवार वाले भी नहीं टूटे। बीजेपी ने हमारे नेताओं को झुकाने की बहुत कोशिश की। लेकिन एक भी नेता को तोड़ नहीं पाए। हमारे नेताओं के पास बड़े-बड़े लोग आए हैं। उन्होंने कहा मोदी जी से मिल जाओ। समझौता कर लो। हम मध्यस्थता करवा देंगे। लेकिन हमारा एक भी नेता नहीं झुका। हमें गर्व है हमारे नेताओं पर। आपको बता दें कि शराब घोटाले मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी हुई है। इस मामले में उनकी पार्टी के शीर्ष कुछ नेता जेल में है।

पीएम मोदी ने शराब घोटाले पर तेलंगाना से साधा निशाना
पीएम मोदी ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान शराब घोटाले को लेकर आप पार्टी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर तेलंगाना को बर्बाद करने के बाद अब देश का नेता बनने का शौक रखने लगे हैं। अपने इस शौक के चलते वर्ष ने दिल्ली की भ्रष्ट पार्टी से हाथ मिला लिया। इन लोगों ने मिलकर शराब घोटाला किया। करोड़ों रुपए की हेरा-फेरी की। इस घोटाले की तेजी से जांच हो रही है। कुछ नेता जेल में है। उन्हें जमानत मिलना तक मुश्किल हो रहा है।
सीएम केजरीवाल ने आप को बताया ईमानदार पार्टी
आम आदमी पार्टी का कहना है कि उनकी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि देश की जांच एजेंसियों को आम आदमी पार्टी के पीछे छोड़ दिया गया है। लेकिन आज तक इन्हें एक भी सबूत नहीं मिला। एक पैसे की हेरा-फेरी नहीं मिली। एक पैसे की रिकवरी नहीं हुई। हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र यही है।












Click it and Unblock the Notifications