Delhi News: शाहदरा में कारोबारी पर सरेआम फायरिंग, हुई मौत, गोविंदपुरी में हुई चाकूबाजी में एक की गई जान

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा और गोविंदपुरी में आज शनिवार (07 दिसंबर) की सुबह अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक कारोबारी पर 8 राउंड बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें शख्स को कम से कम चार गोलियां लगी है। कारोबारी की मौत हो गई है। दो हमलावरों बाइक पर आए थे। कारोबारी एक बर्तन व्यापारी था। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं गोविंदपुरी में साझा शौचालय की सफाई को लेकर दो सगे भाइयों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों में चाकूबाजी हुई, जिसमें से एख की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के दो समूहों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की थी। जिसमें सुधीर, उसके भाई प्रेम और उसके दोस्त सागर को चोट आई थी। इन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सुधीर की मौत हो गई।

Delhi News

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने कारोबारी की हत्या पर क्या कहा?

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने कहा है कि फर्श बाजार थाना क्षेत्र में सुनील जैन नामक व्यक्ति को गोली लगने से घायल अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने उसे गोली मारी है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है।

शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया, "सुबह 8:36 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली कि बाइक सवार दो लड़कों ने एक शख्स को गोली मार दी और भाग गए। मौके पर पुलिस ने पाया कि सुनील जैन नाम के शख्स को गोली मारी गई है। उसे 3-4 बार गोली मारी गई। सुनील जैन की मौत हो गई है। वह क्रॉकरी की दुकान के मालिक थे और उनकी उम्र 52 साल थी। परिवार किसी भी तरह की धमकी से इनकार कर रहा है।"

अरविंद केजरीवाल बोले- अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।''

वहीं गोविंदपुरी वाले इलाके पर केजरीवाल ने कहा, ''विश्वास नगर में गोलीबारी के बाद अब गोविंदपुरी से चाकूबाजी की खबर आ रही है। बीजेपी के राज में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+