Rau's IAS: प्रदर्शनकारी छात्रों से मिली आतिशी और शैली ओबेरॉय, कहा- जल्द लाएंगे कानून,छात्रों से मांगा सुझाव
Delhi News: दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित Rau's IAS Coaching Centre के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की जान चली गई थी। श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन दल्विन की मौत के बाद मामला गरमाता जा रहा है। वहीं, अब यूपीएससी के छात्र सड़क पर उतर आए है और विरोध-प्रदर्शन कर रहे है।
ओल्ड राजिंदर नगर घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने बुधवार 31 जुलाई को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबेरॉय प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। प्रदर्शन स्थल पर मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबेरॉय ने छात्रों से बातचीत की। छात्रों से बातचीत के बाद आतिशी ने मीडिया से भी बात की।

ओल्ड राजिंदर नगर की घटना पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, 'आज हमने दिल्ली सचिवालय में UPSC के बहुत सारे अभ्यर्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जो कानून लाने जा रही है, हम उसके बारे में UPSC अभ्यर्थियों से बात करने आए हैं। हम यहां छात्रों की मांगों और कानून के बारे में सुझाव मांगे।'
दिल्ली में कोचिंग संस्थानों की मनमानियों पर रोक लगाने और इन्हें नियमित करने के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही Coaching Institute Regulation Act लेकर आएगी। Coaching Institutes को regulate करने के नियम बनाने के लिए मंत्री आतिशी ने आज दिल्ली सरकार के अधिकारियों, MCD मेयर, विधायकों और छात्रों के साथ बैठक की।
इससे पहले उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर के हादसे के बाद MCD ने कई कोचिंग सेंटर के basement सील किए हैं। इसके साथ ही अन्य जो भी कोचिंग सेंटर ग़लत तरीक़े से संचालित हो रहे हैं, उनपर शिकंजा कसेगा। आपको बता दें कि भाजपा नेता जया प्रदा तीन छात्रों की मौत को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। जया प्रदा ने विरोध कर रहे छात्रों से बात की।












Click it and Unblock the Notifications