Delhi: जहांगीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक मकान ढहा, 4 लोगों को निकाला गया सुरक्षित, रेस्क्यू जारी
Delhi House Collapsed News: राजधानी दिल्ली के जहांगीपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक मकान ढह गया। इस हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए। जैसे ही इस हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड़ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे के नीचे फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

बाहर निकाले गए लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, जहांगीरपुरी औद्योगिक क्षेत्र में यह हादसा आज (शुक्रवार 02 अगस्त) दोपहर हुआ।
इस हादसे में कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और अभी भी मलबा हटाया जा रहा है। बचाए गई महिला समेत चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग की तरफ से बताया गया कि आज दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। फायर ब्रिगेड के अलावा दिल्ली पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर है।












Click it and Unblock the Notifications