Delhi New CM Race: थोड़ी देर में नड्डा-शाह के बीच होगी बैठक, विधायकों से मिलेंगे वीरेंद्र सचदेवा
Delhi New CM Race: दिल्ली में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लगभग 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी की है। बीजेपी ने इस जीत के साथ ही पिछले 11 साल से दिल्ली की सत्त्ता में रही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका भी दिया है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भी हरा दिया है।इस जीत के बाद से ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।दिल्ली बीजेपी के नेता अब जश्न से आगे बढ़ कर सरकार बनाने में जुट गई है।
बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व ने नए सरकार के गठन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। रविवार (9 फरवरी 2025) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक होगी ।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच नए सरकार के प्रारुप पर चर्चा हो सकती है।वहीं आज(9 फरवरी 2025) को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नव निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।

कल का दिन स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा- प्रवेश वर्मा
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा रविवार शाम (9 फरवरी 2025) को सभी नव निर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे और उनको जीत के लिए बधाई देंगे। साथ ही विधायकों के साथ मिल कर आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे।वहीं इस जीत के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "यह केवल मेरी नहीं हम सभी की जीत है... सभी की मांग थी कि दिल्ली में एक अच्छी सरकार आए.. दिल्ली के इतिहास में कल का दिन स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा... हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं... आने वाले 5 साल दिल्ली में बिना किसी राजनीति के केवल विकास होगा"
शपथ समारोह में दिखेगा NDA का शक्तिप्रदर्शन
एक तरफ सीएम के नामों पर मंथन जारी है दूसरी तरह बीजेपी ने शपथ समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच शपथ ग्रहण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक बीजेपी शपथ ग्रहण को भव्य बनाना चाहती है। BJP शपथ ग्रहण समारोह के जरिए NDA का शक्तिप्रदर्शन करना चाहती है। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है। खबर के मुताबिक शपथ समारोह में पीएम मोदी(PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) के साथ TDP प्रमुख और आध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और LJP(R) प्रमुख चिराग पासवान, HAM प्रमुख जीतमराम मांझी समेत NDA के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications