Delhi-NCR में आज तेज हवाओं के साथ झमाझम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली, 16 अगस्त: उमस भरी गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के आसमान में रोजाना बादल छा रहे हैं और हल्की से तेज बारिश रुक-रुक कर हो रही है। सोमवार को हुई बारिश से जहां लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली है तो वहीं, मौसम भी काफी सुहाना हो गया था। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए तो कुछ इलाकों में कभी धूप निकल रही तो कभी छांव हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। सतही हवाओं की गति भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। तो वहीं, दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है।

यूपी के 24 जिलों में जारी किया अलर्ट

यूपी के 24 जिलों में जारी किया अलर्ट

हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका भी व्यक्त की है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में कल से तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने की आशंका जताई है। तो वहीं, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के करीब 24 जिलो में आईएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इससे पहले स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी मेहरबान रहा। सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई।

तापमान में नहीं हुआ ज्यादा इजाफा

तापमान में नहीं हुआ ज्यादा इजाफा

दिन भर हवा भी चलती रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। इस दौरान दिल्ली के सफदरजंग, पालम, लोधी रोड एवं आयानगर में हल्की बारिश दर्ज की गई। तो एनसीआर के बुलंदशहर, दादरी, गाजियाबद में भारी दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा तक रही। अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

एमआईडी ने इन राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट

एमआईडी ने इन राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान, पूर्वी गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन राज्यों में 17 अगस्त तक बारिश होती रहेगी। वहीं, पश्चिमी गुजरात, महाराष्ट्र के हिस्से, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की भी आशंका व्यक्त की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+