Today Weather: 26 जनवरी की रिहर्सल के बीच Delhi में बारिश, परेड देखने वालों के लिए अलर्ट
Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। जहां दिल्ली में हल्की-फुल्की बौछारें पड़ रही हैं, वहीं गाजियाबाद में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।
बारिश के बीच दिल्ली के कर्तव्य पथ से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां आज गणतंत्र दिवस की 'फुल ड्रेस रिहर्सल' (Full-dress rehearsal) होनी है। बारिश और बादलों की मौजूदगी ने रिहर्सल के माहौल को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है, साथ ही पूरे क्षेत्र में ठंडक को और गहरा कर दिया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। आज दोपहर तक गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। शाम के समय भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे काम पर निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Delhi NCR Weather Today: 7 साल का टूटा रिकॉर्ड
हैरानी की बात यह है कि कल (गुरुवार) दिल्ली ने पिछले 7 वर्षों में जनवरी का सबसे गर्म दिन देखा था, जहां तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अगले 24 घंटों में पासा पूरी तरह पलट गया है। अब तापमान में भारी गिरावट की संभावना है।
NCR Weather Today: गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?
नोएडा में शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। गुरुग्राम में भी मौसम दिल्ली जैसा ही रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ हल्की बारिश की का सिलसिला जारी है।
Delhi NCR Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर
पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी संभावना जताई गई है।
26 January Weather Forecast: 26 जनवरी पर कैसा रहेगा मौसम?
26 जनवरी 2026 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दौरान मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला (mostly sunny) रहने का अनुमान है, जिससे परेड और बाहरी कार्यक्रमों के लिए दिन का समय अनुकूल रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और बारिश की आशंका दिन में मात्र 10% है।हालांकि, रात के समय 75% संभावना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Noida Ghaziabad Weather: नोएडा-गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में IMD ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को नोएडा में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
27 और 28 जनवरी को भी नोएडा में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। गाजियाबाद में भी आज आसमान में हल्के बादल छाए हैं और रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications