Delhi NCR Weather: आज 13 जनवरी को कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम! बारिश पर आया बड़ा अपडेट
Delhi NCR Weather: आज यानी मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बीच दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना है या नहीं? हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
दिल्ली आज भीषण शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्यिस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्यिस तक जा सकता है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप निकलने के बावजूद 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी।

Noida Ghaziabad Weather: नोएडा और गाजियाबाद के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी ठंड का ऑरेंज अलर्ट है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्यिस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय विजिबिलिटी (Visibility) कम रहेगी क्योंकि घना कोहरा छाया रह सकता है। गाजियाबाद में भी मौसम ड्राई रहेगा और ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। यहां आज बारिश नहीं होगी, लेकिन कड़ाके की धूप के बावजूद हवा में नमी और ठंडक बनी रहेगी।
Gurugram Weather Alert: गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?
गुरुग्राम में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल (Partly Cloudy) छाए रह सकते हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा और धुंध का असर रहेगा। गुरुग्राम में भी आज बारिश की संभावना नहीं के बराबर है, लेकिन शीतलहर के कारण घर से बाहर निकलने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Delhi NCR Rainfall Alert: दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश?
14 जनवरी को ठंड से मामूली राहत की उम्मीद नहीं है, तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा। 15 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 18 से 21 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।
US Travel Advisory on Iran:जल्द छोड़ें ईरान! अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी












Click it and Unblock the Notifications