Weather News: दिल्ली-NCR का आज कैसा रहेगा मौसम? क्या UP-MP में होगी बारिश? जानें पूरा अपडेट
Weather News: होली पर्व को अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। इस बीच, मौसम अपना रंग बदलता नजर आ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के आकाश में कभी बादलों का डेरा तो कभी सूरज देवता की तपिश झेलने को मिल रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बीते दिन 21 मार्च को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि 23 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। आइए जानें अन्य राज्यों का हाल?
Recommended Video
UP में आज नहीं होगा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन, 23 और 24 मार्च की तारीखें जरूर प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ आने वाली हैं। सूरज देवता दर्शन तो देंगे, लेकिन दिन के ढलने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा।
MP में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी है। मार्च में अब तक तीन बार मौसम बदल चुका है। मार्च की शुरुआत में ही भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई. दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हुई। बाद में तीसरे सप्ताह में फिर भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। 23 मार्च से यह सिस्टम फिर से सक्रिय हो रहा है। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications