Delhi NCR Weather: तेज हवाएं चलने से दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल
delhi ncr weather today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे तापमान में मामूली गिरावट भी देखने को मिलेगी।

delhi ncr weather today: फरवरी महीने में ही देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन, मई महीने की शुरुआत होते ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी से मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज यानी 3 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं।
आमतौर पर फरवरी महीने में हल्की ठंड महसूम होती थी और मौसम सुहाना बना रहता था। लोग अपनी छतों और गलियों में धूप का आनंद लेते हुए नजर आते थे। लेकिन, इस बार ठंड बीतने के साथ ही गर्मी तेजी से बढ़ी है और तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती हैं और हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी रहने की संभावना है।
5 मार्च तक चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली में आज (03 मार्च) को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली का आसमान आज साफ रहेगा, लेकिन आज और अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं चलने के आसार है। बता दें, आज से 5 मार्च तक दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। इससे दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट भी देखने को मिलेगी।
यूपी-एनसीआर में भी चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग की मानें तो यूपी और एनसीआर में आज और कल तेज हवाएं चलेंगी। तो वहीं, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
लद्दाक समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्ली से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी का ये सिलसिला 04 मार्च तक जारी रह सकता है। वहीं, पंजाब और उत्तराखंड में 4 मार्च को बारिश हो सकती है।
Recommended Video
खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को प्रदूषण के स्तर में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में है। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की गति बढ़ने पर शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर थोड़ा सुधर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications