दिल्ली-NCR में मौसम सुहाना लेकिन 6 राज्यों में आंधी-तूफान का Alert जारी
नई दिल्ली। उत्तर से लेकर दक्षिण तक में मौसम में परिवर्तन जारी है, मंगलवार रात दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई है और मौसम सुहाना हुआ है लेकिन अगले दो दिनों के लिए यहां मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में उत्तरखंड, हिमाचल, कश्मीर, लद्दाख समेत देश के कई जगहों में जोरदार बारिश की आशंका है इसलिए उसने पहले से ही यहां पर चेतावनी जारी की हुई है।

11 से 13 मार्च के बीच यहां आ सकता है तूफान
आईएमडी ने कहा है कि 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है तो कहीं पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मार्च के अंत तक पारा एकदम से चढ़ेगा और इस बार लोगों को भीषण गर्मा का सामना करना पड़ेगा।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है
अनुमान तो ये भी है कि मार्च में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है और यही हाल ओडिशा और आंध्रा का भी रहने वाला है तो वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक में भी गर्मी अपने पुरजोर फार्म में दिखाई देगी। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी ग्रीष्मकाल में (मार्च से मई तक) तापमान गर्म ही रहने वाला है और इस हिसाब से छत्तीसगढ़, ओड़िशा, गुजरात, तटीय महाराष्ट्र, गोवा एवं तटीय आंध्र प्रदेश इस बार मार्च-अप्रैल में ही आग उगलेंगे।

जोरदार बारिश की संभावना
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है, पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं और उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना बनी हुई है।
भौगोलिक स्थिति में बड़ा फेरबदल
जम्मू कश्मीर से लेकर गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी इलाकों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। भौगोलिक स्थिति में बड़ा फेरबदल देखा जा सकता है और इसी कारण अभी से कई राज्यों में मार्च के अंत तक गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है और लोगों को अभी से ही जेठ का गर्मी का एहसास हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications