Delhi NCR Weather: गरज और धूल भरी आंधी के साथ दिल्ली में झमाझम बारिश, फिर पलटा मौसम

Delhi Weather News: रविवार शाम को दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली।

Delhi weather today

दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाके में रविवार शाम मौसम में एक बार फिर अचनाक से पलटा खाया। हाल ही में मई के शुरुआती दिनों में हुई बारिश से दिल्ली में ठंड का एहसास होने लगा था, जिसके बाद रविवार को भी गरज और धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश हुई।

दिल्ली में फिर झमाझम, बदला मौसम

दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को मौसम में हुए अचानक बदलाव देखा गया, जिसमें धूल भरी आंधी के बाद गरज के साथ तेज बारिश हुई। राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बीच लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए जगह तलाशते नजर आए।

सरोजनी नगर का देखिए Video

सरोजनी नगर और दिल्ली के कई जगहों से भारी बारिश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटे में दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत NCR के कई इलाकों में तेज बारिश देखी जा सकती है।

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम सहित कई स्थानों पर धूल भरी आंधी/गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

अभी और होगी बारिश

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और बूंदा बांदी के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी।

दो दिन से मौसम सामान्य

दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम था। वहीं शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं दिल्ली एनसीआर के मौसम की बात करें तो मई महीने में जहां भीषण गर्मी रहती है उसी मौसम में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा था। इससे पहले 27 अप्रैल से 2 मई तक दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिली थी। वहीं 19 से 22 अप्रैल को भी बारिश का हल्का दौर चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+