Delhi-NCR'S Air Quality: दिल्ली-NCR की आबो-हवा आज भी 'बहुत खराब', राजधानी में AQI पहुंचा 382
नई दिल्ली,10 नवंबर। गंभीर प्रदूषण की मार सह रहे दिल्ली की आबो-हवा आज भी 'बहुत खराब' श्रेणी में हैं। बुधवार को भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 है। System of Air Quality & Weather Forecasting & Research (SAFAR) ने कहा है कि दिल्ली की आबो-हवा पहले से तो कुछ बेहतर हुई है लेकिन अब भी यहां हवा काफी जहरीली है।
Recommended Video

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजघानी से सटे गाजियाबाद-नोएडा में भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में हैं। कल गाजियाबाद में AQ1 412 रहा। तो वहीं नोएडा में AQI 451 दर्ज किया गया तो वहीं सोमवार को आगरा में AQI 486, फरीदाबाद में AQI 430, ग्रेटर नोएडा में AQI 412, गुरुग्राम में AQI 368 और नोएडा में AQI 426 रहा।
दिल्ली की हवा को बेहतर करने के लिए प्रशासन लगातर जुटा हुआ है। दिल्ली सरकार ने सड़कों पर मशीनीकृत सड़क की सफाई और पानी के छिड़काव को बढ़ा गिया है तो वहीं राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सभी ईंट भट्टे बंद किए गए हैं। तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में हॉट मिक्स प्लांट को फिलहाल के लिए बंद किया गया है।
धूल विरोधी अभियान
तो वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए धूल विरोधी अभियान का दूसरा चरण 12 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा. सरकार 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक खुले में कचरा जलाने के खिलाफ अभियान भी चलाने जा रही है। इससे पहले गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने इस सिलसिले में पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है।
मालूम हो कि AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।
ये है पैमाना
- 0 से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा'
- 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक'
- 101 और 200 को 'मध्यम'
- 201 और 300 को 'खराब'
- 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 और 500 को अति 'गंभीर' माना












Click it and Unblock the Notifications