Delhi-NCR Auto Taxi Strike: दिल्ली में आज से 3 दिन ऑटो, Ola-Uber सब बंद,ऑफिस निकलने से पहले पढ़ें ये गाइड

Delhi-NCR Auto Taxi Strike: यदि आप आज गुरुवार, 21 मई 2026 को ऑफिस, दुकान, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर (Delhi-NCR) में आज से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बड़ा झटका लगने वाला है।

सीएनजी और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा ऐप-आधारित कैब कंपनियों के खिलाफ ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल ड्राइवरों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Chakka Jam) आज से शुरू हो चुकी है। यह हड़ताल 21 मई से 23 मई (गुरुवार से शनिवार) तक चलेगी।

delhi-ncr-auto-taxi-strike-today

'चालक शक्ति यूनियन' और 'ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस' (AIMTC) समेत दिल्ली के 68 से अधिक ट्रांसपोर्ट संगठनों ने संयुक्त रूप से इस चक्का जाम का आह्वान किया है। इस हड़ताल का सीधा असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रोजाना सफर करने वाले लाखों नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और यात्रियों पर पड़ रहा है।

Ola Uber Cab Strike Delhi Today: क्यों उग्र हुए ऑटो-टैक्सी ड्राइवर? समझें किराए और खर्च का पूरा गणित

ड्राइवर संगठनों का कहना है कि उनकी यह हड़ताल कोई शौक नहीं, बल्कि उनके अस्तित्व की लड़ाई है। किराया न बढ़ने के पीछे मुख्य कारण इस प्रकार हैं:

एएनआई (ANI) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पिछले 15 सालों से टैक्सी और ऑटो के बेस फेयर (न्यूनतम किराए) में कोई तार्किक बढ़ोतरी नहीं की गई है।

सीएनजी का दोहरा झटका 2 दिन में ₹3 महंगा: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की वजह से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति चेन पूरी तरह चरमरा गई है। इसी का नतीजा है कि तेल और गैस कंपनियों ने घरेलू मोर्चे पर दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में मात्र दो से तीन दिनों के भीतर सीएनजी के दामों में ₹3 प्रति किलो की भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है, जबकि एक हफ्ते में पेट्रोल-डीजल के दाम दो बार बढ़ाए गए हैं। सीएनजी के अलावा इंश्योरेंस, गाड़ी का मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स और सरकारी परमिट फीस में भी कई गुना इजाफा हुआ है, जिससे ड्राइवरों की शुद्ध बचत शून्य हो गई है।

ऑफिस या घर से निकलने से पहले क्या करें? यात्रियों के लिए जरूरी गाइड

यदि आपको अगले तीन दिनों (21 से 23 मई) के भीतर कहीं यात्रा करनी है, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

दिल्ली मेट्रो को पहला विकल्प बनाएं। हड़ताल के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवाएं पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही हैं। भीड़भाड़ से बचने के लिए सामान्य समय से 20-30 मिनट पहले घर से निकलें।

हड़ताल को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की सरकारी बसें और एनसीआर के रूटों पर चलने वाली अन्य सरकारी बसें चालू हैं। आप बस रूट मैप देखकर अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं। यदि आपके ऑफिस के अन्य सहयोगी भी उसी रूट से जाते हैं, तो निजी वाहनों को आपस में साझा (Share) करना इस समय सबसे बेहतर और किफायती विकल्प होगा।

यदि आपको एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना है, तो आखिरी समय पर कैब मिलने की उम्मीद न करें। निजी वाहनों या मेट्रो का सहारा लें और हाथ में अतिरिक्त समय लेकर चलें।

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अभी और झुलसाएगी गर्मी, कब होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अभी और झुलसाएगी गर्मी, कब होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट

सरकार और ऐप कंपनियों Ola-Uber पर शोषण का आरोप

चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने बताया कि ओला और उबर जैसी दिग्गज कंपनियां ग्राहकों से तो 'पीक आवर्स' के नाम पर मनमाना किराया वसूलती हैं, लेकिन उसका उचित हिस्सा जमीनी स्तर पर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों को नहीं मिलता। ड्राइवरों को भारी कमीशन और कर्ज के जाल में ढकेलने पर मजबूर किया जा रहा है।

यूनियनों ने दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार-पिछले साल हम इस शोषण के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट गए थे। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सरकार ड्राइवरों की समस्याओं का समाधान करे और किराया संशोधित करे। लेकिन दिल्ली सरकार लगातार बहानेबाजी कर रही है और फाइलों को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बीच लंबित बताकर समय काट रही है।

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन होगा और उग्र

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हालांकि आश्वासन दिया है कि वे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द ही कोई बीच का रास्ता निकाल लेंगे, लेकिन यूनियनों ने सरकार को साफ शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया है।

ड्राइवरों का कहना है कि यदि अगले एक से दो सप्ताह के भीतर किराया बढ़ाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, तो यह तीन दिन का चक्का जाम एक अनिश्चितकालीन और उग्र आंदोलन का रूप ले लेगा। तब तक के लिए, दिल्ली-एनसीआर की जनता को अगले तीन दिनों तक संभलकर और सूझबूझ के साथ ही यात्रा की प्लानिंग करनी होगी।

India Power Demand: भीषण गर्मी से उबल रहा देश! बिजली की खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़े देख रह जाएंगे दंग!
India Power Demand: भीषण गर्मी से उबल रहा देश! बिजली की खपत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़े देख रह जाएंगे दंग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+