Delhi Pollution : 'अभी तो सर्दी बाकी है', दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण, AQI पहुंचा 176
Delhi Pollution : देश की राजधानी दिल्ली की हवा अब फिर से प्रदूषित होने लगी है क्योंकि अब तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से प्रदूषण में इजाफा हो रहा है जिसने लोगों और वेज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली के आठ इलाकों में AQ1 काफी खराब है और अनुमान के मुताबिक 7 अक्टूबर तक दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति और ज्यादा खराब होगी।

इसी वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है, अधिकांश लोग यही कह रहे हैं कि 'अरे अभी तो सर्दी बाकी है, ऐसे में अभी ये हाल है तब कैसा होगा?'
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI ) 176 पहुंच गई
मालूम हो कि गुरुवार को AQI 176 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी में है। यह अक्टूबर में अब तक का सबसे अधिक AQI है। इसके पीछे कारण यह भी बताया जा रहा है कि इस वक्त दिल्ली में एयर की दिशा उत्तर पश्चिमी हो गई है, जिसकी वजह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है।
AQI 200 के ऊपर पहुंच सकता है
और आज दिल्ली के आठ इलाकों का एक्यूआई, AQI 200 के ऊपर पहुंच सकता है, जो कि अच्छा संकेत नहीं हैं। हालांकि 1 अक्टूबर से दिल्ली में ग्रैप सिस्टम लागू है लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति विकट हो गई है।
बढ़ता प्रदूषण दिल्ली के लिए हमेशा परेशानी खड़ा कर देता है
आईआईटीएम पुणे के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अक्टूबर के बाद से दिल्ली में स्थिति बदलेगी और प्रदूषण सुधरेगा क्योंकि हवा की दिशाओं में बदलाव होगा। आपको बता दें कि बढ़ता प्रदूषण दिल्ली के लिए हमेशा परेशानी खड़ा कर देता है क्योंकि प्रदूषण की वजह से बहुत सारी बीमारियां भी बढ़ जाती हैं इसलिए कहा जाता है कि 'सावधानी ही बचाव है', जिसकी जिम्मेदारी आम नागरिकों की भी है और उन्हें भी इसके प्रति जागरूक रहना होगा।
प्रदूषण बढ़ने का कारण पराली
फिलहाल सीएक्यूएम सूत्रों के अनुसार, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप, GRAP) की उप समिति की आज बैठक हो सकती है जो कि इस बारे में समीक्षा करेगी तो वहीं दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ने का कारण पराली को ही बताया जा रहा था क्योंकि वार्निंग के बावजूद हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं, जिनका धुआं दिल्ली को परेशान कर रहा है।
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान क्या है?
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी कि GRAP इमरजेंसी राहत का ग्रुप है जो कि दिल्ली-NCR में एक निश्चित सीमा तक पहुंचने के बाद एयर क्वालिटी में होने वाली गिरावट को रोकने के लिये लागू होता है।
CAQM क्या है?
मालूम हो कि Commission for Air Quality Management in National Capital Region and Adjoining Areas यानी कि CAQM वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिये रूपरेखा तैयार करता है।












Click it and Unblock the Notifications